Search

 
 
 

बहरागोड़ा : तलाबनुमा गड्ढों में तब्दील है मोहनपुर-कइमी सड़क

 
Baharagora : बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र से जुड़ने वाली सभी सड़कें बदहाली का दंश झेल रही हैं. दुर्गा पूजा के मद्देनजर भी इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है. जर्जर सड़कों की लिस्ट में मोहनपुर से कइमी होते हुए राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-49 में जगहों पर जुड़ने वाली सड़क बहुत ही जर्जर है. यह सड़क तलाबनुमा गड्ढों में तब्दील हो गई है. इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. सड़क पर उभरे दर्जनों गड्ढे पानी से भरे हैं और सड़क पर नुकीले पत्थर भी निकले हुए हैं. ज्ञात हो कि यह सड़क ग्रामीण इलाके की एक प्रमुख सड़क है. दर्जनों गांव के लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-for-only-rs-200-a-friend-was-pushed-under-a-goods-train/">जमशेदपुर

: मात्र 200 रुपये के लिये दोस्त को मालगाड़ी के नीचे ढकेला

वर्षा होने पर इस सड़क पर आवागमन हो जाता है ठप 

यह सड़क कइमी होते हुए सासन और बोनाबुड़ा के पास हाईवे-49 से मिलती है. वहीं, बनकांटा और चौरंगी होते हुए बहरागोड़ा बाजार सड़क से मिल जाती है. वर्षा होने पर तो इस सड़क पर आवागमन ठप हो जाता है. ऐसे में दर्जनों गांव के श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा पंडालों में मां का दर्शन करने आने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन के निर्माण के दौरान भारी वाहनों का परिचालन इसी मार्ग से हुआ था. इसके कारण इस सड़क की स्थिति बिगड़ गई है. इस सड़क की मरम्मत में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान नहीं है. इसे भी पढ़े : अमित">https://lagatar.in/comment-on-amit-shah-case-rahul-gandhi-gets-relief-from-high-court-upheld/">अमित

शाह पर टिप्पणी मामला : राहुल गांधी को हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही