Baharagora : कुड़मी जाति को एसटी की सूची में शामिल करने समेत अन्य कई मांगों को लेकर कुड़मी/कुरमी टोटेनिक के बैनर तले पश्चिम बंगाल के खेमाशुली में विगत मंगलवार से चला आ रहा रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम 120 घंटे बाद रविवार की सुबह समाप्त हुआ. जानकारी के मुताबिक विगत रात्रि डीएम, एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारियों और आंदोलनकारी नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई. विगत देर रात इसके बाद आंदोलनकारियों ने जाम वापस लेने की घोषणा की. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bullet-rider-accident-on-police-station-road-condition-critical/">आदित्यपुर
: थाना रोड पर बुलेट सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त, हालत गंभीर
: सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में डांडिया नाइट आयोजित
: थाना रोड पर बुलेट सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त, हालत गंभीर
हाईवे 49 पर वाहनों का परिचालन शुरू
रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारियों द्वारा लगाए गए अवरोध हटा लिए गए हैं. हाईवे से भी टेंट आदि हटा लिया गया है. आंदोलन स्थल पर जमे पुरुष और महिलाएं भी वापस जाने लगे हैं. आजसू नेता फनी भूषण महतो ने बताया कि पदाधिकारियों के बातचीत के बाद देर रात को ही आंदोलन को वापस ले लिया गया है. आगामी बुधवार को राज्य सरकार के साथ आवश्यक वार्ता होगी. खबरों के मुताबिक हाईवे 49 पर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है. संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन का परिचालन भी शीघ्र ही शुरू हो जाएगा. मालगाड़ी का परिचालन रात से ही शुरू हो जाने का समाचार है. पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को रात में ही रवाना कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-dandiya-night-organized-in-community-hall-meghahatuburu/">किरीबुरू: सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में डांडिया नाइट आयोजित
Leave a Comment