Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सांसद ने सबुज संघ की काली पूजा के स्वर्ण जयंती समारोह का किया उद्घाटन

 
Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में सबुज संघ काली पूजा के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस वर्ष काली पूजा की स्वर्ण जयंती समारोह मना रहा है. क्लब द्वारा निर्मित निर्मित काली पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने दीप प्रज्वलित कर और क्लब का झंडा उत्तोलन कर किया. सांसद ने यहां के प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय अरविंद भोल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-take-ration-before-pds-shops-then-put-thumb-himani-pandey/">जमशेदपुर

: पीडीएस दुकानों से पहले राशन लें तब लगाएं अंगूठा – हिमानी पांडेय
आयोजित समारोह में सांसद ने कहा कि मानुषमुड़िया जैसे गांव में सबुज संघ द्वारा भव्य पूजा का आयोजन करना सराहनीय कार्य है. संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु दास ने कहा कि मानुषमुड़िया में संघ जन सहयोग से 50 वर्ष से भव्य पंडाल का निर्माण कर मां काली पूजा करता आ रहा है. इस अवसर पर मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मु, सनत कुमार भोल, श्याम दे,बबलु साव, जोत्सना मयी बेरा, कुमार गौरव पुष्टि, चंदन सीट, राहुल बाजपेई, कमल कांत सिंह, पीकलू घोष, गोपी महापात्रा समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही