Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सांसद ने शहीद गणेश हांसदा को किया नमन, श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Bahragora : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो गुरुवार की शाम बहरागोड़ा की चिंगड़ा पंचायत के कोषाफलिया में आयोजित शहीद गणेश हांसदा के द्वितीय शहादत दिवस समारोह में शामिल हुए. सांसद शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीद गणेश हांसदा को नमन कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सांसद शहीद के घर पहुंचे. शहीद के पिता सुबदा हांसदा, मां कापरा हांसदा और भाई दिनेश हांसदा से मिले. सांसद में शहीद परिवार को 51 हजार रुपए और वस्त्र देकर सम्मानित किया. [caption id="attachment_333658" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/MP-KOSHAFALIA-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> शहीद गणेश हांसदा के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि देते सांसद विद्युत वरण महतो.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-post-in-social-media-against-any-religion-caste-do-not-comment-otherwise-action-will-be-taken-sdo/">चाईबासा:

किसी भी धर्म-जाति के विरूद्ध सोशल मीडिया में पोस्ट, कमेंट करने पर होगी कार्रवाई-एसडीओ
इसके बाद सांसद बांसदा चौक पहुंचे और शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील कुमार शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व जिप सदस्य सुनाराम हांसदा, मुखिया परमेश्वर हेम्ब्रम, पूर्व प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, गौरव पुष्टि, मनोरंजन महतो, पार्थो महतो, वृहस्पति गिरी, बापी सोरेन, रामानंद गोस्वामी, मुखिया मोहन सोरेन, त्रिलोचन राणा, प्रदीप गिरी समेत अनेक भाजपाई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही