Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora News : राज्यपाल के आगमन को लेकर देव वाटिका में प्रशासनिक तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

देव वाटिका में आगामी 10 जून बुधवार  को आयोजित होने वाले भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में राज्यपाल संतोष गंगवार के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के मद्देनजर आज सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Baharagora : देव वाटिका में आगामी 10 जून बुधवार  को आयोजित होने वाले भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में राज्यपाल संतोष गंगवार के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के मद्देनजर आज सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया.

 

इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घाटशिला के एसडीपीओ विकास आनंद लगुड़ी, अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए अधीनस्थ कर्मियों को कई महत्वपूर्ण व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के इस विशेष मौके पर प्रशासनिक अमले के साथ-साथ आयोजन कमेटी की ओर से चंडी चरण साऊ, सुमन कल्याण मंडल, राजकुमार कर, बाप्तू साऊ और श्रीवस्त घोष समेत कई सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों से अधिकारियों को अवगत कराया ताकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई भी चूक न रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही