Search

 
 
 

Baharagora News : कार–साइकिल की टक्कर में मजदूर गंभीर घायल,वाहन जब्त

राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुण्डा गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Himangshu karan

Baharagora: राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुण्डा गंभीर रूप से घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार, बुपला मुण्डा रोज की तरह सुबह अपनी साइकिल से काम पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार (WB23K7197) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. 

 

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कदम उठाते हुए तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाई और घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है. 

Uploaded Image

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता से पीछा कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही