Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : गलवान शहीद गणेश हांसदा की 23वीं जयंती 12 अक्टूबर को

Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव में 12 अक्टूबर को गलवान घाटी में शहीद गणेश हांसदा की 23वीं जयंती मनाई जाएगी. कार्यक्रम का आयोजन वीर शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति और एकेडी फुटबॉल क्लब समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा. इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. कमेटी के लोग इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं. विदित हो कि 16 जून 2020 को गलवान घाटी में चीनी सेना से लोहा लेते हुए गणेश हांसदा शहीद हो गए थे. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-all-round-development-of-panchayat-will-be-done-under-sabki-yojana-sabka-vikas-abhiyan/">गालूडीह

: सबकी योजना-सबका विकास अभियान के तहत पंचायत का होगा सर्वांगीण विकास
शहीद के बड़े भाई दिनेश हांसदा ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह 8:00 बजे पूजा-अर्चना होगी. 9:00 बजे फुटबॉल मैदान से मूर्ति स्थल तक रैली निकाली जाएगी. सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. शाम 5:00 बजे शहीद परिवार का सम्मान समारोह आयोजित होगा और शाम 6:00 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही