Baharagora : बहरागोड़ा पुलिस ने नकली लॉटरी टिकट बेचने के मामले में शुक्रवार को मोहनपुर गांव निवासी मोती राणा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया. विदित हो कि मोती राणा समेत अन्य के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. जानकारी के मुताबिक विगत 27 जून को घाटशिला के थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस प्रवीण पुष्कर ने बहरागोड़ा के केवला में नकली लॉटरी विक्रेता देबू कुंडू के घर में छापामारी की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-festival-2022-is-like-sprinkling-salt-in-the-burn-salkhan/">जमशेदपुर:
जनजातीय महोत्सव- 2022 जले में नमक छिड़कने जैसा: सालखन देबू कुंडू के घर के पास खड़ी इनोवा कार से नकली लॉटरी के टिकट बरामद हुआ था. इसी दिन पुलिस ने चौरंगी से लॉटरी विक्रेता सुनंद गिरी और लॉटरी टिकट खरीदते एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में पुलिस ने देबू कुंडू, पप्पू बेरा, सुनंद गिरी, मोती राणा समेत अन्य कई के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसी मामले में पुलिस ने मोती राणा को गुप्त सूचना के आधार पर आज गिरफ्तार कर लिया. अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी है. [wpse_comments_template]