Search

 
 
 

बहरागोड़ा : ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत गोहलामुड़ा बस स्टॉप के समीप एनएच 49 पर सोमवार की रात्रि अज्ञात ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार बनकटा गांव निवासी मधु किस्कू (29) बुरी तरह से घायल हो गया. उसे हाईवे पेट्रोलिंग वाहन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-truck-went-out-of-control-due-to-tire-burst-crushed-6-people-4-died/">पटना

: टायर फटने से ट्रक हुआ बेकाबू, 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर
यहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक बाइक चालक अपने किसी रिश्तेदार के घर गया था. वहां से घर लौटते वक्त वह दुर्घटना का शिकार हो गया. वहीं परिजनों को सूचना मिलते ही उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही