Search

 
 
 

बहरागोड़ा : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक जख्मी

 
Baharagora : रविवार देर शाम हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. पहली घटना बड़शोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के पास रविवार की देर शाम राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 पर घटी. यहां एक अज्ञात वाहन वाहन ने झांझिया गांव निवासी बोका महाल नामक 70 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. शव  को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है. सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eight-hundred-students-gave-jee-advanced-exam-at-two-centers/">जमशेदपुर

: दो केंद्रों पर आठ सौ छात्रों ने दी जेईई एडवांस की परीक्षा
वहीं, दूसरी घटना बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के हाई स्कूल मोड़ के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 की बाईपास सड़क पर हुई. रविवार की रात दो बाइक आपस में टकरा गए. इस दुर्घटना में बहुलिया पंचायत के बेलबरिया गांव निवासी बाइक सवार सदानंद बाग 43 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वह अपनी बाइक पर दो अन्य साथियों के साथ जा रहे थे. इस दुर्घटना में दो अन्य युवक भी आंशिक रूप से घायल हुए है. दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर भागने में सफल रहा. समाजसेवी जगदीश राय ने गंभीर रूप से घायल सदानंद बाग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-year-old-boy-who-went-to-take-out-football-from-the-drain-dies-due-to-drowning/">जमशेदपुर

: नाला से फुटबॉल निकालने गए 7 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही