Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: NH-49 पर बेकाबू होकर ट्रक पलटा, घायल चालक की पुलिस ने बचाई जान

रविवार की शाम NH-49 पर दारिशोल के समीप एक मालवाहक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया. ओडिशा के अंगुल से कोलकाता की ओर जा रहा 12 चक्का ट्रक (WB23E7143) बारिश के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan): रविवार की शाम NH-49 पर दारिशोल के समीप एक मालवाहक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया. ओडिशा के अंगुल से कोलकाता की ओर जा रहा 12 चक्का ट्रक (WB23E7143) बारिश के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. 

 

इस हादसे में बिहार के गयाजी जिला निवासी चालक देवेश कुमार यादव ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से मंट बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बरसोल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. 

 

पुलिस ने राहत बचाव करते हुए, कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में तब्दील हो चुके केबिन से घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. घायल चालक को तुरंत NHI की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने फौरन उसकी इलाज शुरू की. डॉक्टरों ने बताया कि चालक के शरीर पर गहरी चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर और खतरे से बाहर है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही