Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मॉडल हाई स्कूल में पाठशाला दर्शन यात्रा कार्यक्रम आयोजित

 
Baharagora (Himanshu Karan) : पाठशाला दर्शन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन मेराकी ट्रस्ट के सहयोग से शनिवार को बहरागोड़ा के मॉडल हाई स्कूल में हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत राजीव रंजन सिंह ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत ,सांस्कृतिक नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-raghuvar-das-inaugurated-kali-puja-pandal-in-kendadangri/">चाकुलिया

: केंदाडांगरी में रघुवर दास ने किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन

विधायक ने बच्चों को दिए कई टिप्स 

राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जीवन को सही दिशा देने के लिए नवमी और दसवीं कक्षाएं सबसे महत्वपूर्ण हैं. इस समय ही अपने लक्ष्य को निर्धारित करना और उसकी प्राप्ति के लिए उचित कदम उठाना जरूरी है. करियर में जिस फील्ड में रुची है, उसमें ही करियर बनाना सही रहेगा. विधायक समीर महंती ने भारत के गौरवशाली अतीत का उदहारण देते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के अनेक टिप्स दिए. कहा कि विद्यार्थी अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें. मौके पर बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, मुखिया झूमा नायक, मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल जालोधर पात्रों, स्कूल के टीचर गोपेश शर्मा, मेरकी ट्रस्ट की सचिव रीता पात्र थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kalash-yatra-taken-out-on-the-foundation-day-of-shilpi-mahal-kali-temple/">चाकुलिया

: शिल्पी महल काली मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही