Search

 
 
 

बहरागोड़ा : फोरलेन सर्विस रोड पर धूल उड़ने से लोगों को हो रही है परेशानी

 
Baharagora : बहरागोड़ा में राष्ट्रीय उच्च पथ 18 और 49 के फोरलेन के सर्विस रोड में धूल उड़ने से राहगीरों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आसपास के दुकानदार भी परेशानी क्षेल रहे हैं. सर्विस रोड के गड्ढों में दिलीप बिल्डकॉन द्वारा डस्ट तो भरवा दिए गए. मगर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-administration-has-announced-the-panchayat-wise-dates-of-the-government-aapke-dwar-program/">किरीबुरू

: प्रशासन ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की पंचायतवार तिथियों की घोषणा की

दुकानदारों को भी हो रही है परेशानी

[caption id="attachment_439256" align="alignnone" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Baharagora-Service-Road1.jpg"

alt="" width="720" height="877" /> धूल उड़ने से दुकानदार परेशान.[/caption] ज्ञात हो कि दुर्गा पूजा के पूर्व सर्विस रोड पर उभरे गड्ढों में उक्त कंपनी द्वारा डस्ट भरवा दिए गए थे. धूप होने के बाद सर्विस रोड पर वाहनों के परिचालन से धूल उड़ रही है. इसके कारण राहगीरों और विद्यार्थियों की आंखों में जलन हो रही है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. ज्ञात हो कि सर्विस रोड के किनारे ही कॉलेज और प्लस टू हाई स्कूल हैं. इनमें हजारों विद्यार्थी पढ़ने आते हैं. सर्विस रोड के किनारे के दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है. क्योंकि धूल उड़कर दुकान में घुस रही है. कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है. स्थानीय लोग सर्विस रोड पर नियमित रूप से जल छिड़काव करने की मांग कर रहे हैं. [caption id="attachment_439259" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Baharagora-Service-Road.jpg"

alt="" width="720" height="1075" /> विद्यार्थियों को हो रही परेशानी.[/caption] इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-bharat-mata-kalyan-mandap-turned-into-ruins-due-to-lack-of-care/">बहरागोड़ा

: देखभाल के अभाव में भारत माता कल्याण मंडप खंडहर में तब्दील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही