Search

 
 
 

बहरागोड़ा : आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लोगों को मिल रहा लाभ

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. कार्यक्रम में अलग-अगल विभागवार स्टॉल लगाया गये थे जिसका विधायक ने निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री फुलो झानों योजना के तहत 05 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया. आपूर्ति विभाग की ओर से 30 लोगों को धोती-साड़ी वितरण किया गया एवं 20 लोगों को नया ग्रीन कार्ड वितरण किया गया. सामाजिक सुरक्षा के तहत 23 लोगों को पेंशन स्वीकृति पत्र व मनरेगा के तहत 12 मजदुरों को जॉब कार्ड प्रदान किया गया. 20 असहायों को कंबल उपलब्ध कराया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-defender-of-bhojpuri-culture-and-tradition-lal-bachan-yadav-died-of-heart-attack/">किरीबुरू

: भोजपुरी संस्कृति व परंपरा के रक्षक लाल बचन यादव की हार्टअटैक से मौत

कई लोगों को लगाया गया वैक्सीन

पशुपालन विभाग की ओर से 21 किसानों को पशुओं हेतु दवा उपलब्ध करायी गयी एवं 35 किसानों ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आवेदन दिया. बाल विकास परियोजना को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 150 आवेदन प्राप्त हुए एवं 23 बच्चों के वजन एवं उंचाई की जांच की गयी. सामाजिक सुरक्षा के 32, कृषि विभाग को केसीसी हेतु 12 आवेदन और शौचालय हेतु 14 आवेदन प्राप्त हुए. वहीं, चापाकाल मरम्मती व नया लगाने के लिए 03 आवेदन प्राप्त हुए. स्वास्थ्य विभाग की और से 27 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी एवं 57 लोगों को कोविड-19 का वैक्सिन लगाया गया. 15 लोंगो का आधार में सुधार/नया आधार कार्ड बनाया गया.इसे भी पढ़ें इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-commemoration-day-celebrated-by-paying-homage-to-martyrs-at-crpf-camp/">चक्रधरपुर

: सीआरपीएफ कैंप में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया पुलिस स्मृति दिवस

कार्यक्रम में यह पदाधिकारी रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सभी विभाग के कर्मचारी, पंचायत सचिव, बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षक, प्रखंड समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास एवं पंचायत राज) ग्रामीण आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही