Ghatshila : बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में सोमवार को भाजपा एसटी मोर्चा और ओबीसी मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने बैठक को संबोधित किया. बैठक के प्रारंभ में डॉ. गोस्वामी और अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान डॉ. गोस्वामी ने कहा कि राज्य की लचर कानून व्यवस्था और अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं. दो वर्षों के झामुमो गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति अनियमित हो रही है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-two-day-strike-of-trade-unions-begins-coal-production-affected/">बेरमो
: ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू, कोयला उत्पादन प्रभावित
नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने कॉन्वेंट की छात्राओं के बीच किया मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण
: ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू, कोयला उत्पादन प्रभावित
खनिज सम्पदाओं का किया जा रहा अवैध खनन
डॉ. गोस्वामी ने कहा कि खनिज सम्पदाओं का अवैध खनन किया जा रहा है. साथ ही भष्ट्राचार भी चरम पर है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मौजूदा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस निराशाजनक माहौल में भाजपा जनता की आवाज बनेगी. बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. बैठक की अध्यक्षता एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मुंडा ने की और धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमलेश साव ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-namya-smile-foundation-distributes-menstrupedia-comic-book-among-the-students-of-sacred-heart-convent/">जमशेदपुर:नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने कॉन्वेंट की छात्राओं के बीच किया मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण
Leave a Comment