Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : एनएच पर उड़ती धूल से परेशान है लोग

Advertisement
Advertisement
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा स्थित एनएच-18 तथा 49 का सर्विस रोड का हाल बेहाल है. बारिश होने पर पूरे मार्ग पर कीचड़ फैल जा रहा है, तो धूप होने पर वहां धूल उड़ रही है. जिससे इस सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि धूल के कारण आंखों में जलन तथा शरीर में खुजली हो रही है. एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ज्यादातर बाइक चालकों को भारी वाहनों के पार होने पर उड़ रही धूल के कारण आगे कुछ नजर नहीं आता है, जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इस मार्ग पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है. लोगों की मांग है कि दुर्गा पूजा को देखते हुए सड़क को यथाशीघ्र दुरुस्त किया जाए तथा सर्विस रोड पर भारी वाहनों का परिचालन बंद करके उनके लिए अन्य मार्ग बनाया जाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-research-scholars-do-not-get-general-status-in-pg-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के पीजी विभाग में शोधार्थियों को नहीं मिलता जनरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही