Search

बहरागोड़ा : सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत

Baharagoda (Himangshu Karan) : बरसोल थाना क्षेत्र के एनएच 49 पर खांडामौदा चौक के निकट सड़क हादसे से एक व्यक्ति कि मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक भूतिया पंचायत अंतर्गत सातपाटी गांव निवासी हिमांशु महतो (40) साइकिल से बहरागोड़ा जा रहे थे उसी दौरान खांडामौदा चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया तथा उनके परिजनों को सूचना दी गई. परिजनों ने पहुंचकर बहरागोड़ा से बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा ले गए जहां पर इलाज के दौरान उनका मौत हो गई. मृतक घर में कमाने वाला एक ही व्यक्ति था. उनका बड़ी बेटी कक्षा 11 में बहरागोड़ा महाविद्यालय में पढ़ाई करती है तथा छोटा बेटा कक्षा 8 में गांव के ही विद्यालय में पढ़ाई करता है. शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर सभी परिजनों का भीड़ लग गई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wave-of-mourning-on-the-demise-of-twenty-point-president-of-kukdu-block/">चांडिल

: कुकड़ू प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष के निधन पर शोक की लहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp