Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी

 
[caption id="attachment_438243" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Baharagora-PL.jpg"

alt="" width="600" height="794" /> नीलामी में शामिल टीमों के मालिक.[/caption] बहरागोडा: (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के वीणा पानी स्टेडियम में गुरुवार को प्रथम वर्ष बहरागोड़ा क्रिकेट कमेटी के तत्वावधान में बहरागोड़ा क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई. इस नीलामी में छह टीम के मालिकों ने कुल 122 खिलाड़ियों की बोली लगाई. इसमें 90 खिलाड़ियों का चयन किया गया. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीम बहरागोड़ा किंग्स, केरूकोचा टाइटंस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, चाकुलिया सुपरनोंवोस, खंडामौदा वॉरियर्स, मानुषमुड़िया टाइगर है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-deadly-attack-on-a-woman-sleeping-in-the-house-accused-arrested/">तांतनगर

: घर में सोयी महिला पर रड से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

20 अक्टूबर से शुरू होगी प्रतियोगिता

बहरागोड़ा किंग्स टीम के कप्तान विश्वरूप होता व मालिक गुड्डू सिंह, केरुकोचा टाइटंस टीम के कप्तान प्रणय बेरा व मालिक गौरी शंकर महतो, पूर्वांचल एक्सप्रेस टीम के कप्तान मानस दास व मालिक अभीक राणा और राजीव भूई, चाकुलिया सुपरनोवोस टीम के कप्तान बंटी दास व मालिक बिमलेंदु महतो, खंडामौदा वारीयर टीम के मालिक शशांक पॉल व कप्तान राहुल मुंडा, मानुषमुड़ि टाइगर टीम के मालिक तमाल महाकुड़ व कप्तान डुबुल कुंडू हैं. बहरागोड़ा प्रीमीयर लीग 20 अक्टूबर से शुरू होगा. इस लीग में विजेता टीम को 30,000 और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 20,000 रूपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही