Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पुलिस ने छिनतई के तीन घंटे में स्कूटी बरामद की, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गुहियापाल के पास विगत रविवार की शाम को गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी सुकलाल मुर्मू की स्कूटी की छिनतई के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. दूसरा आरोपी फरार बताया जाता है. पुलिस ने रविवार की देर रात को ही तीन घंटे के अंदर कटूशोल जंगल से स्कूटी को बरामद कर लिया. पुलिस ने एक आरोपी पूर्णापानी पंचायत के तिलो गांव के लखींद्र राउत 19 को भी धर दबोचा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-rent-not-paid-municipal-corporation-sealed-three-shops-in-kantatoli/">रांची

: किराये का भुगतान नहीं, नगर निगम ने कांटाटोली में तीन दुकानों को किया सील
इस संबंध में थाना में थाना कांड संख्या 33/22, धारा 392,323,324, 325,34,414 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ है. थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने कहा घटना के तीन घंटे के अंदर कटूशोल जंगल में झाड़ी से स्कूटी बरामद कर आरोपी को छिनतई में प्रयुक्त डंडा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. विदित हो कि रविवार की शाम को गुहियापाल के पास दो बदमाशों ने डंडे से सुकलाल मुर्मू की पिटाई कर उसकी स्कूटी की छिनतई कर ली थी. सुकलाल मुर्मू अपनी स्कूटी से अपने गांव जा रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही