Search

 
 
 

बहरागोड़ा : केशरदा पंचायत के बाघराचुड़ा के शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

 
Ghatshila : बहरागोड़ा प्रखंड की केशरदा पंचायत अंतर्गत बाघराचुड़ा गांव में शनिवार से नवनिर्मित शिव मंदिर की प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शुरू किया गया. धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन मंदिर का चूड़ाकरण पूजा, नगर परिक्रमा, यज्ञशाला, संस्कार, मंडलीकरण सह संध्या काल में अंकुरारोपण और बाबा तारकेश्वर महादेव का ध्यानधिवास समेत अन्य कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-second-entry-gate-of-tatanagar-station-half-of-the-citys-population-will-be-benefited/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट का उद्घाटन, शहर की आधी आबादी होगी लाभान्वित
पुजारी परशुराम पंडा, बबलु पंडा, सोम पाणिग्रही, बबलू उपाध्याय, सरोज पंडा आदि ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करायी. उक्त धार्मिक अनुष्ठान में कई मौजा के लोग शामिल हुए. धार्मिक अनुष्ठान में 27 फरवरी को दीक्षा ग्रहण कलश यात्रा, यज्ञ मंडप में कलश स्थापना और 33 कोटि देवी और देवताओं का आवाहन कर हवन पाठ होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही