Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया में प्रतिभा सम्मान समारोह 30 को

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया उच्च विद्यालय प्रांगण में  30 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के छह विद्यालय के मैट्रिक टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी मानुषमुड़िया में सोमवार की शाम जनशक्ति कल्याण समिति ट्रस्ट के संरक्षक चंदन महतो और अर्जुन पूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उच्च विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इसकी प्रथम कड़ी में मानुषमुड़िया उच्च विद्यालय, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय गंढानाटा , उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटूशोल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालापाथर, आदिवासी उच्च विद्यालय सरडीहा और आदिवासी उच्च विद्यालय दक्षिणशोल के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mithu-sarkar-general-secretary-geeta-rinku-and-sarita-became-vice-president-of-bjmo-mahila-morcha-baridih/">जमशेदपुर

: मिठू सरकार महामंत्री, गीता, रिंकू व सरिता बनी भाजमो महिला मोर्चा बारीडीह की उपाध्यक्ष
उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ- साथ यूपीएससी और जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने की दिशा में भी विद्यार्थियों को यथा संभव सहयोग करने की योजना है. चाकुलिया और बहरागोड़ा के मध्य स्थल मानुषमुड़िया में ऐसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी नि:शुल्क कराई जाएगी. मौके पर चिन्मय नायक, संजय महतो, पिन्टू चन्द, केदार राणा, विप्लव दे, बादल सिंह, दिवाकर नायक, सुशील पाईक समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही