Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. उधर मानुषमुड़िया में सागर संघ सरस्वती ब्वॉयज क्लब की ओर से सरस्वती पूजा के लिए पंडाल का भूमिपूजन किया गया. इस बार पंडाल का आकार बरगद का पेड़ जैसा बनाया जा रहा है. पंडाल की लागत लगभग डेढ़ लाख रुपए है. क्लब द्वारा काफी धूमधाम से 1990 से सरस्वती पूजा का आयोजन होता आ रहा है. इस साल 34वें साल पूजा का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-dies-after-falling-into-well-police-is-detaining-one-and-interrogating-him/">जमशेदपुर

: कुएं में गिरने से युवक की मौत, एक से पूछताछ कर रही पुलिस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Sarsvati-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यहां तीन राज्यों के लोग सरस्वती पूजा देखने आते हैं. सरस्वती पूजा कमेटी के सचिव टुला बारिक व सहसचिव राशु भुईयां ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल के कारीगर बिल्लू नामता और उनकी टीम इस आकर्षक पंडाल को बनाने में लगी हुई है. पंडाल की लंबाई करीब 25 फीट तथा चौड़ाई 15 फीट की होगी. इस पंडाल के माध्यम से बरगद की पेड़ को दर्शाया जाएगा. साथ ही बताया गया कि चार दिवसीय उक्त सरस्वती पूजा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे. हर दिन पंडाल में प्रसाद वितरण का व्यवस्था होगी तथा हर रात पश्चिम बंगाल का बांग्ला यात्रा आयोजित किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही