Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : अवैध रूप से चर्च निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत झांझिया गांव के खजुरिया मौजा स्थित एनएच-49 की भूमि पर अवैध रूप से चर्च निर्माण का विरोध शुरू हो गया है. इस मामले को लेकर बुधवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी से भेंट की और एक ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया है कि भोले भाले ग्रामीण जनता को डरा कर तथा प्रलोभन देकर जबरन धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है. जिस पर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है. साथ ही एनएच की जमीन को कब्जामुक्त करने की अपील ग्रामीणों ने की है. इस मौके पर ग्रामीण लक्ष्मीकांत राउत, तपन कुमार, हाड़िराम माहार रतन माहार, चैतन सिंह, भोलानाथ बागाल, कर्मा मुंडा, बिराम मुंडा, बादल नायेक सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-passenger-injured-after-falling-from-moving-bus-condition-critical/">मनोहरपुर

: चलती बस से गिरकर खलासी घायल, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही