Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सार्वजनिन काली पूजा कमेटी कर रही है भव्य पंडाल का निर्माण, लगेगा मीना बाजार

 
Baharagora (Himanshu Karan) : प्रखंड स्थित पाटपुर के काली संघ मैदान में सार्वजनिन काली पूजा कमेटी धूमधाम से काली पूजा आयोजित कर रही है. इस वर्ष कमेटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. यहां वर्ष 1984 से पूजा होती आ रही है. वहीं, विगत दो वर्षों से कोरोना काल होने के कारण सादगी पूर्ण तरीके से पूजा मनाई गई थी. लेकिन इस वर्ष पूजा के साथ मीना बाजार भी लगाया गया है. यहां मेला भी लगा है और मेले में कई दुकानें भी सजी हैं. मीना बाजार और मेला बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है. [caption id="attachment_452868" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/meena-bazar.jpg"

alt="" width="600" height="262" /> मीना बाजार में सजी दुकानें.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vice-chancellor-orders-to-start-preparation-for-phd-entrance-exam-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू करने का कुलपति ने दिया आदेश

पूजा को सफल बनाने में जुटे कमेटी सदस्य

कमेटी के अध्यक्ष देवदत्त साव ने बताया कि 24 अक्टूबर को काली पूजा की जाएगी. वहीं, इसे सफल बनाने में उपाध्यक्ष विमल जेना, मदन लाल मदीना, देवदत्त दास, अवनी कुमार बारिक, सचिव रासबिहारी साव, सह सचिव राजू माईती, मिलन ओझा, विकास मित्र, कोषाध्यक्ष मिहीर दलाई, अपूर्व सुंदर दास, उपदेष्टा चंडी चरण साव, रंजीत बाला, उत्तम कुमार साव, मनोज गिरी, दिलीप साव ,वरुण राना, चंद्रशेखर बेरा ,प्रशांत कुईला, कुंज बिहारी साव, प्रद्युम्न पात्र, देववत्त पाल समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-a-meeting-was-held-regarding-the-construction-of-health-center-in-sinduribeda-kkulda/">बंदगांव

: सिन्दुरीबेड़ा के कूल्डा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर की गई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही