Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अवैध लॉटरी बिक्री के खिलाफ छापामारी, दो हिरासत में

 
Bahragora : बहरागोड़ा में सोमवार की सुबह दो बोलेरो पर सवार होकर आए पदाधिकारियों की एक टीम ने अवैध लॉटरी टिकट बेचने वालों के खिलाफ छापामारी की. सूत्रों के मुताबिक टीम ने चौरंगी में लॉटरी टिकट बेचते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. लॉटरी टिकट विक्रेता प्रखंड के मौदा गांव का रहने वाला है. उसके बताए अनुसार टीम ने बहरागोड़ा के केवला निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक इस टीम ने केवला निवासी लॉटरी विक्रेता के घर में भी छापामारी की है. इसे भी पढे़ं : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-mafia-is-looting-the-poor-by-selling-fake-lottery-tickets/">बहरागोड़ा:

नकली लॉटरी टिकटों की बिक्री कर गरीबों को लूट रहे हैं माफिया, प्रशासन बना है तमाशबीन
विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है. इस कार्रवाई से यहां हड़कंप मच गया है. विदित हो कि बहरागोड़ा में एक गिरोह द्वारा नकली लॉटरी बेचने का खेल धड़ल्ले से हो रहा था. इससे यहां के गरीब तबके के लोग ठगे जा रहे थे. गिरोह का सरगना बहरागोड़ा प्रखंड का ही रहने वाला है. इस संबंध में विगत नौ जून को लगातार न्यूज में समाचार प्रकाशित हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही