बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत में स्वर्णरेखा के पानी से भीषण बाढ़ आ गई है. बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है और चित्रेश्वर के बाद रंगुनिया गांव को भी अपनी चपेट में ले लिया है. यह गांव चारों ओर से पानी से घिर चुका है और गांव में भी पानी प्रवेश कर गया है. तीन दर्जन से अधिक कच्चे घरों में पानी घुस गया है. सड़क जलमग्न हो गई है और लगभग 150 एकड़ धान की खेत डूब गए हैं. बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बाढ़ से प्रभावित परिवार के सदस्यों को पंचायत समिति के सदस्य निमाई चांद पैड़ा और पंचायत के उप मुखिया असीम सेनापति गांव के लक्ष्मी मंडप में सुरक्षित स्थान पर लाने में जुटे हैं. ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. [caption id="attachment_395093" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Baharagora-Flood-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> पानी में डूबे धान के खेत.[/caption]
alt="" width="600" height="400" /> पानी में डूबे धान के खेत.[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relief-and-rescue-work-intensified-in-flood-affected-areas-control-room-opened-in-district-headquarters/">जमशेदपुर
: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य तेज, जिला मुख्यालय में खुला कंट्रोल रूम
: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य तेज, जिला मुख्यालय में खुला कंट्रोल रूम
Leave a Comment