Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चित्रेश्वर धाम की जर्जर सड़क पर स्लैग डाल कर मरम्मत शुरू

 
Bahragora : बहरागोड़ा के चित्रेश्वर धाम के पौराणिक शिव मंदिर तक जाने वाली 500 मीटर बदहाल सड़क समेत अन्य समस्याओं के संबंध में 14 जुलाई को लगातार न्यूज में "जनप्रतिनिधि और पदाधिकारीगण कृपया ध्यान दें" शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित होने के बाद स्थानीय विधायक समीर महंती रेस हो गए हैं. समाचार प्रकाशित होने के बाद वे 20 जुलाई को चित्रेश्वर मंदिर पहुंचे थे. मंदिर कमेटी तथा ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली. शनिवार से सड़क पर उभरे गड्ढों में स्लैग डालकर सड़क की मरम्मत शुरू हो गई. विधायक समीर महंती के आदेश पर झामुमो नेता रासबिहारी साव रिमझिम हो रही बारिश के बीच सड़क पर स्लैग डलवाने और जेसीबी से गड्ढों को भरवाने में व्यस्त रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Bahragora-Chitreshvar-Dham-Road-1.jpg"

alt="" width="960" height="1280" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-awareness-made-to-children-on-human-trafficking-women-and-child-safety/">चांडिल

: मानव तस्करी, महिला व बाल सुरक्षा पर बच्चों को किया जागरूकता
ज्ञातव्य हो कि पश्चिम बंगाल के मदनशोल चौक से मंदिर तक करीब 500 मीटर लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी. इसी तरह मंदिर से लेकर पश्चिम बंगाल सीमा के गेटीटोला तक सड़क बदहाल थी. गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था. सावन के महीना में भगवान शंकर को जलाभिषेक के लिए इस पौराणिक शिव मंदिर में अपार भीड़ उमड़ती है. खासकर सोमवार को जलाभिषेक के लिए तीन राज्य के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. सड़क की मरम्मत हो जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. सड़क की मरम्मत करवाने के लिए मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही