Search

 
 
 

Baharagora : जलजमाव के कारण बस्तीवासी परेशान

 
  • जल निकासी के लिए नाली निर्माण की जन प्रतिनिधियों से कई बार लगाई गुहार
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजलाबांध गांव के एनएच 18 के सर्विस रोड से बाजार तक जाने वाली सड़क पर जल जमाव होने से बस्तीवासी परेशान हैं. विगत कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सड़क पर जल जमाव हो गया है. इससे लोगों के घरों तथा सड़क पर पानी भर गया है. साथ ही घर के सामने की सड़क जलमग्न हो जाने के कारण आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-champai-sorens-entry-into-bjp-welcomed/">Adityapur

: चंपाई सोरेन के बीजेपी में आने का किया स्वागत
ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण भारी बारिश होने से पानी बस्ती के घरों में घुस रहा है. बस्तीवासियों ने कहा कि सड़क के दोनों किनारे निकासी नाली नहीं होने की वजह से सड़क पर ही पानी जमा हो जाता है. इसके कारण लोगों को आवागमन करने से लेकर रहने तक में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं जल निकासी के लिए नाली निर्माण को लेकर वह कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से गुहार लगा चुके हैं. फिर भी कोई पहल नहीं होने से बस्तीवासी नाराज हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही