Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पाथरी पंचायत कार्यालय जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान

 
Bahragora (lHimangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत पाथरी पंचायत कार्यालय जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है. इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह समस्या पिछले तीन-चार सालों से है, मगर फिर भी इसका समाधान नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से भी की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. यहां से निकलने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/lord-vishwakarma-worshiped-with-enthusiasm-cultural-program-in-jhurjhuri/">हजारीबाग

: हर्षोल्लास से पूजे गए भगवान विश्वकर्मा, झुरझुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस रास्ते की वजह से बाइक चालकों को गिरने का भी खतरा बना रहता है. बरसात के समय में यह रास्ता और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है, क्योंकि सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है. इस वजह से यहां से गुजरना खतरे से कम नहीं होता है. पैदल चलने वाले बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही