Search

 
 
 

बहरागोड़ा : महिषाड़ के राधा कृष्ण मंदिर में रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन

 

Baharagora : गम्हरिया पंचायत के महिषाड़ गांव में स्थित श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में मंगलवार को स्नान पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान मंदिर से करीब 12 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के जेनाघाटी सुवर्णरेखा नदी घाट से 160 महिलाओं व युवतियों ने कीर्तन मंडलियों के साथ कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा गांव का परिभ्रमण कर मंदिर परिसर पहुंच कर समाप्त हुई. वहीं, पुरोहित उत्तम पंडा व वृंदावन पंडा ने मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना की. कलश स्थापना के बाद पंडितों द्वारा हवन पाठ व रुद्राभिषेक किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्यामसुंदरपुर के महंत महाराज धुर्वा नंद देव गोस्वामी उपस्थित थे.

[caption id="attachment_331617" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/baharagora-.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कलश यात्रा में शामिल महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-station-in-charge-came-out-on-the-road-drove-people-who-were-intoxicated/">आदित्यपुर

: थाना प्रभारी निकले सड़क पर, नशा कर रहे लोगों को खदेड़ा

श्री कृष्ण के जयकारे से गूंज उठा पूरा इलाका

वहीं, अनुष्ठान में गांव की अनेक महिलाओं ने उपवास रखकर अपने घर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की. इस दौरान शंख ध्वनि और श्री कृष्ण के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महिसाड़ में श्री श्री राधा कृष्ण महाप्रभु का मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है. उक्त मंदिर से कई गांवों के लोगों की आस्था जुड़ी है. उन्होंने बताया कि मंदिर में हवन यज्ञ व रुद्राभिषेक होने के बाद शाम को सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा. आज गांव में किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले हैं. इस मौके पर कमेटी के श्याम सुंदर महंती, विजय पात्र, श्यामा पद माइती, आशीष माइती समेत ग्रामीण अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़े : उपद्रवियों">https://lagatar.in/ranchi-police-conducted-overnight-raids-to-arrest-miscreants/">उपद्रवियों

की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने रात भर की ताबड़तोड़ छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही