Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : लिंगानुपात दर कम करने के लिए सहियाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Advertisement
Advertisement
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सहियाओं ने लिंगानुपात दर कम करने के लिए बुधवार को जागरूकता रैली निकाली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा से रैली शुरू होकर बाजार का भ्रमण करते हुए पुन: स्वास्थ्य केंद्र में आकर समाप्त हुई. जागरूकता रैली के दौरान सहियाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी नहीं तो बहू नहीं जैसे कई नारे लगाए और लोगों के बीच पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या कम होने का संदेश दिया. साथ ही भ्रूण हत्या को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्र में लकड़ियों की संख्या कम है उन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लिंगानुपात दर समान हो सके. इस मौके पर स्टेट ट्रेनर टीम के सदस्य पंकज माईती, सहिया पूर्णिमा बेरा, कृष्णा पैड़ा, सुष्मिता दास, पंचमी जाना, सुषमा मंडल, मधुमिता पंडा, झुनु जाना, सीता देवी, छवि महतो, वीनापाणी कुईला, कविता घोष, चंदना सीट, दुर्गा प्रधान, मौसमी मिश्र सहित अनेक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-girls-students-of-upgraded-middle-school-balibandh-won-medals/">चाकुलिया

: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालीबांध की छात्राओं ने जीते पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही