Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार ने शुभ्र कांति घोष की 25वीं जयंती मनायी

 
Bahragora (Himangshu karan) : शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर रंगुनिया में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह स्कूल के सचिव श्रीवस्त घोष के पुत्र स्वर्गीय शुभ्र कांति घोष की 25वीं जन्म जयंती स्कूल में समारोह पूर्वक मनाई गई. सर्वप्रथम पाचांडो उच्च विद्यालय के सेक्रेटरी कृष्ण रंजन साहू के द्वारा स्वर्गीय घोष के मूर्ति पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसे भी पढ़ें : Chaibasa:">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-election-west-singhbhum-chaibasa-central-election-observer/">Chaibasa:

केंद्रीय चुनाव प्रेक्षकों ने की अधिकारियों के साथ बैठक, तैयारियों की ली जानकारी
इस अवसर पर श्रीवस्त घोष ने बताया कि मेरा पुत्र इस स्कूल में प्रथम छात्र था. उन्होंने बताया कि स्वर्गीय शुभ्र कांति घोष की दो साल पहले जमशेदपुर में अप्रेंटिस करने के दौरान धालभूमगढ़ में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. इस मौके पर बसंत भुइयां, चित्र देहुरी, बिरेन बाग, निमाई पैड़ा, बिजय भंडारी, मानस पात्र, संजीब पात्र, कार्तिक पात्र, असीम सेनापति, असित मंडल, सुष्मिता सेनापति, मुनमुन पोईड़ा, सुषमा नायक, तापस दलाई, तापस भुइयां, बिस्वदेव भुइयां, बापी घोष, विष्णुपद दास, श्रीकांत घोष, गौतम पोईड़ा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही