Search

बहरागोड़ा : दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटे मूर्तिकार

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में गणेश पूजा बितते ही मूर्तिकार दुर्गा पूजा की तैयारी में जुट गए हैं. मूर्तिकारों का कहना है कि कोरोना काल के बाद इस बार धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा. लेकिन महंगाई के कारण मूर्ति निर्माण का कार्य खर्चीला हो गया है. इससे परिवार का भरण पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. विश्वकर्मा पूजा के बाद विभिन्न पूजा के आगमन पर मूर्ति निर्माण का कार्य जोरों पर चलता है लेकिन इस बार बारिश के कारण मूर्ति निर्माण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. दुर्गा पूजा के लिए मूर्तिकार समीर दास, सुधांशु दास, सोमनाथ गिरी एवं संतोष शर्मा सहित सभी मूर्तिकार मूर्ति निर्माण के कार्य में लग गए हैं. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-youth-shot-dead-near-saksharta-chowk/">साहिबगंज

: साक्षरता चौक के पास युवक की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp