Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जगन्नाथपुर बस पड़ाव पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव

 
baharagora  : बहरागोड़ा प्रखंड में जगन्नाथपुर को पूर्वांचल की राजधानी माना जाता है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 के जगन्नाथपुर बस पड़ाव पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. जबकि यहां पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड के बड़े शहरों से चलने वाली लंबी दूरी की बसों समेत अन्य छोटे बड़े यात्री वाहनों का ठहराव होता है. सुबह से लेकर देर शाम तक यहां काफी भीड़ रहती है. परंतु विडंबना है कि यहां पर शौचालय नहीं है. पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है. पानी के लिए यात्रियों को होटलों में जाना पड़ता है. शौचालय नहीं होने से महिला यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-district-transfer-process-of-primary-teachers-started/">जमशेदपुर

: प्राथमिक शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू

सोलर जलापूर्ति योजना खराब

[caption id="attachment_339040" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/bus-stand-3.jpg"

alt="" width="600" height="276" /> खराब पड़ी जलापूर्ति योजना[/caption] बस स्टैंड के पास स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना विगत कई महिनों से खराब पड़ी है. आंधी से योजना का सोलर प्लेट टूट गया है. इसकी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. फोर लेन निर्माण के बाद संबंधित ठेकेदार द्वारा बस स्टैंड से लगभग 500 मीटर दूर यात्री सेड बनाया गया था. यह सेड अधूरा है और झाड़ियों से घिरा है. ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा यात्री सेड का निर्माण पूर्ण नहीं कराया गया था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही