Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सेविकाओं ने पोषाहार और मानदेय के भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : बहरागोड़ा प्रखंड की सेविकाओं ने पोषाहार और मानदेय बकाये के भुगतान करने के संबंध में समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू को सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि आंगनबाड़ी सेविकाओं के केंद्र का पोषाहार और मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई है. बच्चों को मध्याह्न भोजन देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. दुकानदारों ने उधार देना बंद कर दिया है. जल्द से जल्द मानदेय और पोषाहार राशि का भुगतान नहीं किया गया तो केंद्र को बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-pg-mass-com-students-did-not-get-degree-despite-registration/">जमशेदपुर:

रजिस्‍ट्रेशन के बावजूद नहीं मिली पीजी मास कॉम के छात्रों को डिग्री
सेविकाओं ने बताया कि अक्टूबर 2021 से लेकर अब तक मानदेय और पोषाहार राशि नहीं मिली है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वरीय अधिकारी को समस्याओं को अवगत करा कर समस्या के निदान का प्रयास किया जाएगा. मौके पर सुपर्णा रानी पैड़ा, सावित्री सिंह, पानो मुर्मू, नमिता प्रधान, कमला मुंडा, नाथी मुर्मू, रेवती नायक, सुषमा बेरा, कमला मुंडा,चंदना बेरा, कविता पैड़ा, सुजाता नायक, मौमिता माइती, गीता कुमारी, सानकी मांडी, बसंत मांडी, लता रानी प्रधान आदि उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही