Search

 
 
 

बहरागोड़ा : कुपोषण उपचार केंद्र लाए गये छह कुपोषित बच्चे, बेड के अभाव में दो नहीं हो सके भर्ती

 
Baharagora : बहरागोड़ा सीएचसी में टाटा स्टील फाउंडेशन की मानसी प्लस परियोजना की ब्लॉक कॉर्डिनेटर संजू कुमारी नंदी व सहिया और सेविकाओं की टीम द्वारा सोमवार को परिवारों को कुपोषण को लेकर जागरूक किया गया. इस दौरान छह कुपोषित बच्चों को अलग-अलग जगह से बहरागोड़ा सीएचसी के कुपोषण उपचार केंद्र में लाया गया. लेकिन बहरागोड़ा सीएचसी में कुपोषित बच्चों के लिए केवल तीन ही बेड मिले. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-three-youths-injured-in-a-direct-collision-of-two-bikes-treatment-going-on-in-chc/">मनोहरपुर

: दो बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

केंद्र में अनेक कुपोषित बच्चों का होता है उपचार 

वहीं, जब मामले के बारे में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओपी चौधरी को अवगत कराया गया तो उन्होंने तत्काल सीएचसी में सूचना देकर एक अतिरिक्त बेड लगाने की व्यवस्था करायी. लेकिन सभी कुपोषित बच्चों के लिए बेड का इंतजाम नहीं हो पाने के कारण बाकी दो बच्चों को मजबूरन घर लौटाना पड़ा. विदित हो कि बहरागोड़ा सीएचसी को कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए स्पेशल सेंटर बनाया गया है. यहां गुड़ाबांधा, चाकुलिया व बहरागोड़ा के अनेक कुपोषित बच्चों का उपचार होता है. इसे भी पढ़े : कुख्‍यात">https://lagatar.in/notorious-maoist-government-surrendered-was-involved-in-the-brutal-murder-of-7-tpc-members/">कुख्‍यात

माओवादी “सरकार” ने किया सरेंडर, टीपीसी के 7 सदस्‍यों की निर्मम हत्‍या में था शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही