Search

 
 
 

बहरागोड़ा : एनएच-49 से माटिहाना तक की स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम से ही पसरा रहता है अंधेरा

 
Baharagora : बहरागोड़ा में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-49 के फोरलेन पर कालियाडिंगा चौक के पास स्थित फ्लाई ओवर से लेकर माटिहाना तक लगाई गई स्ट्रीट लाइटें पिछले पांच माह से नहीं जल रही हैं. जानकारी के मुताबिक करीब 70 स्ट्रीट लाइटों के नहीं जलने से शाम होते ही एनएच और उसके आसपास क्षेत्रों में अंधेरा पसर जाता है. दुर्गा पूजा के मद्देनजर भी इन स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है. इन स्ट्रीट लाइटों की देखभाल का जिम्मा फोरलेन का निर्माण करने वाली कंपनी दिलीप बिल्डकॉन की है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-potters-associated-with-ancestral-business-are-sobbing-due-to-lack-of-soil-capital-and-market/">सरायकेला

: माटी, पूंजी व मार्केट के अभाव में सिसक रहे हैं पुश्तैनी धंधे से जुड़े कुम्हार

उपायुक्त को ट्वीट करने पर भी नहीं की गई मरम्मत

माटिहाना पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य राहुल बाजपेई ने बताया कि लाइटों को दुरुस्त करने के लिए कई बार संबंधित कंपनी के पदाधिकारियों को सूचित किया गया. साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त को भी ट्वीट किया गया. लेकिन अब तक लाइटों की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि एनएच पर स्ट्रीट लाइटों के नहीं जलने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. अंधेरे के कारण फोरलेन के जर्जर सर्विस रोड पर राहगीरों को आवागमन करने में भी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-raids-in-search-of-lover-who-ran-away-after-killing-girlfriend-in-oyo-hotel-shubhechha/">आदित्यपुर

: ओयो होटल शुभेच्छा में प्रेमिका की हत्या कर भागे प्रेमी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही