Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में शेड निर्माण को लेकर छात्र नेताओं ने ज्ञापन सौंपा

 
Baharagora : बहरागोड़ा कॉलेज के छात्र नेताओं ने शुक्रवार को जिला परिषद अंश 26 की जिला परिषद सदस्य फुलमनी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि बहरागोड़ा महाविद्यालय में काउंटर के सामने शेड का निर्माण किया जाए. ताकि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को धूप और बारिश से राहत मिले. काउंटर के सामने शेड नहीं होने से छात्र-छात्राओं को बारिश में भींगना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/jamshedpur-parsudih-police-sent-absconding-ruby-parveen-to-jail-for-selling-brown-sugar/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के समाजशस्त्र एचओडी को नहीं मिल रहा सातवां वेतनमान, परेशान
इसके साथ ही तपती धूप में खड़े होकर फार्म भरना पड़ता है एवं परीक्षा फीस जमा करनी पड़ती है. इससे छात्र-छात्राओं को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जिला परिषद सदस्य से जल्द से जल्द महाविद्यालय में शेड निर्माण के लिए मांग की गई है. जिला परिषद सदस्य ने यह आश्वासन दिया कि बहुत जल्द महाविद्यालय में शेड का निर्माण कराया जाएगा. मौके पर उपस्थित मुखिया राम मुर्मू, बहरागोड़ा महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के उपाध्यक्ष अभिजीत बाग, छात्र नेता चंदन सीट, श्याम दे, जीत वाहन पोलाई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही