Search

 
 
 

बहरागोड़ा: मुंडारी बानी के सफल विद्यार्थियों को मिला प्रमाणपत्र

 
Bahragoda : सेंट्रल बोर्ड ऑफ मुंडारी सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से रविवार को बहरागोड़ा के आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र में आयोजित समारोह में साहित्य व गणित परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को मुंडारी बानी का प्रमाण दिया गया. परीक्षा नियंत्रक ने प्रमाणपत्र का वितरण किया. यह परीक्षा पिछले 9 जून को ली गई थी. मुख्य अतिथि ओडिशा स्टेट यूनिट सेक्रेटरी गोवर्धन सिंह मुंडा ने विद्यार्थियों से मुंडारी भाषा-संस्कृति की रक्षा व मुंडारी के पारंपरिक रीति-रिवाज को बचाए रखने की अपील की. इस संबंध में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी. समारोह में विशिष्ट अतिथि भारत मुंडा समाज के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुंडा शरीक हुए. मौके पर मुंडारी साहित्य के शिक्षक अजय कुमार सिंह, बुधराम मुंडा, अमित मुंडा, विश्वनाथ मुंडा, महेश्वरी मुंडा, परेश सिंह, रूपाली मुंडा, कौशल्या सिंह, लक्ष्मी सिंह, गीता सिंह, अनीता सिंह, संगीता सिंह, बेबी सिंह समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-b-sc-nursing-fourth-year-exam-in-bbmku-from-10th/">धनबाद

: BBMKU में बीएससी नर्सिंग फोर्थ इयर की परीक्षा 10 से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही