Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया के विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस मना

 
Bahragora : प्रखंड के मानुषमुड़िया विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मातृ सम्मेलन सह छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मुख्य रूप से स्कूल कमेटी के अध्यक्ष सुजल कुमार भोल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी एवं बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य बालकृष्ण बेहरा थे. सभी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Bahragora-Manushmudia-2.jpg"

alt="" width="1080" height="610" /> इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-four-day-mahasangram-football-tournament-begins-in-roladih-village/">चक्रधरपुर

: रोलाडीह गांव में चार दिवसीय महासंग्राम फुटबाल टूर्नामेंट शुरू
अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के संबंध में बताया. छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. इस अवसर पर समाजसेवी निखिल रंजन भोल , समाजसेवी चंडी चरण साधु, प्रोफेसर धनंजय सिंह ने विद्यालय में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. मौके पर सुशीला बेरा, हराधन बंद समेत अनेक पुरुष और महिला अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही