Search

 
 
 

बहरागोड़ा : एनएच-18 से तिलो जाने वाली जर्जर सड़क बनी जानलेवा

 
Baharagora (Himanshu Karan) : प्रखंड की केशरदा पंचायत अंतर्गत महुली में एनएच-18 से तिलो होते हुए चिंगड़ा तक जाने वाली सड़क जर्जर होकर जानलेवा बन गई है. करीब दो किमी तक सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. सड़क पर हुए दर्जनों गड्ढों के कारण अक्सर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं. इस सड़क की मरम्मत वर्षों से नहीं हुई है. ग्रामीण इसकी मरम्मत की मांग कई सालों से कर रहे हैं, लेकिन इस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-dirty-water-flowing-on-the-main-road-due-to-non-cleaning-of-drains-people-are-facing-problems/">चांडिल

: नालियों की सफाई नहीं होने से मुख्य सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोगों को हो रही परेशानी
एनएच से बाघराचुड़ा होते हुए यह सड़क चिंगड़ा चौक से जुड़ती है. इस सड़क से दर्जनों गांव के ग्रामीण आना-जाना करते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का करीब दो किलोमीटर भाग गड्ढे में तब्दील हो गया है. गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है. इसके कारण राहगीरों और बाइक सवारों को परेशानियां होती हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-elderly-man-was-bitten-by-a-mad-dog-in-gaurishol/">बहरागोड़ा

: गौरीशोल में बुजुर्ग को पागल कुत्ते ने काटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही