Search

 
 
 

बहरागोड़ा : प्रखंड की चार पंचायतों में उप मुखिया का हुआ चुनाव

 
Bahragora : प्रखंड क्षेत्र की चार पंचायतों में सोमवार को उपमुखिया का चुनाव किया गया. गुहियापाल पंचायत भवन और पाथरी पंचायत भवन में बीडीओ राजेश कुमार साहू, पंचायत सचिव शिवानंद घटवारी की उपस्थिति में चुनाव हुआ. गुहियापाल पंचायत में पद्मोलोचन बेरा को छह वोट और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनीता साहू को 5 मत प्राप्त हुए. पद्मोलोचन बेरा एक मत से जीत कर उपमुखिया निर्वाचित हुए. पाथरी पंचायत में अभिजीत जाना निर्विरोध चुनाव जीते. बनकाटा और मौदा पंचायत भवन में अंचलाधिकारी जीतराय मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे की उपस्थिति में उपमुखिया का चुनाव हुआ. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ward-four-member-sadho-champia-became-deputy-head-of-gangada-panchayat/">किरीबुरु

: गंगदा पंचायत के उप मुखिया बने वार्ड- चार के सदस्य साधो चाम्पिया
बनकाटा पंचायत में जयंत कर को सात मत प्राप्त हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी धनंजय सिंह को चार मत प्राप्त हुए. जयंत कर तीन मत से जीत कर उपमुखिया निर्वाचित हुए. मौदा पंचायत में साधना पाणिग्राही निर्विरोध उप मुखिया चुनी गईं. चार पंचायत के विजेता उप मुखिया को प्रमाण पत्र पदाधिकारियों की हाथों दिया गया. चार पंचायत के मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण दिलायी गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही