Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : दुबराजपुर में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन

Advertisement
Advertisement
घाटशिला : बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा पंचायत दुबराजपुर गांव में गुरुवार को श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह दो दिवसीय  महायज्ञानुष्ठान का आयोजन किया गया. अंतिम दिन पंडित अंतर्यामी उपाध्याय, रुद्र प्रताप पंडा, राजीव कुमार दास, तपन कुमार आचार्य, मधुसूदन बटब्याल,बिपद तारण बटब्याल, आशु तोष दास ने मंत्रोच्चारण के साथ वेद पाठ, संस्कार ,आरती तथा सूर्य पूजा, गौ पूजा कर हवन किया. [caption id="attachment_274058" align="aligncenter" width="342"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/anusthan-2-300x200.jpeg"

alt="" width="342" height="228" /> कार्यक्रम में मौजूद लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-delegation-of-central-sarhul-puja-committee-met-the-deputy-commissioner-apprised-about-the-preparations/">जमशेदपुर:

उपायुक्त से मिला केंद्रीय सरहुल पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल, तैयारियों से कराया अवगत 
दोपहर को महाप्रभु जगन्नाथ,बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की मूर्तियों को स्नान करा कर यज्ञ मंडप से निकालकर रथ पर सवार कराया गया तथा हजारों श्रद्धालुओं की ओर से शंख ध्वनि करते हुए कीर्तन मंडलियों के साथ गांव का परिक्रमा कराया गया. लोगों ने अपने घरों के आगे धूप, दीप और कलश रखकर महाप्रभु से मन्नते मांगी.  मूर्तियों को गांव के परिभ्रमण के बाद पूजा कर मंदिर के सिंहासन में बैठा कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी. इस बीच हजारों भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-be-careful-those-who-attach-fake-voter-id-cards-in-government-schemes-may-be-jailed/">जमशेदपुर:

सरकारी योजनाओं में फर्जी मतदाता पहचान पत्र संलग्न करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती है जेल
[wpdiscuz-feedback id="hrlucgg9rd" question="Please leave a feedback on this" opened="0"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही