Search

 
 
 

बहरागोड़ा : हाथी के हमले में घायल महिला को वन विभाग ने उपचार के लिए दिए 5 हजार

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा गांव निवासी सोमवारी मार्डी (48) को मंगलवार की सुबह हाथी ने हमला कर घायल कर दिया. घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने घर के बाहर बकरियां बांध रही थी. उसी दौरान अचानक हाथी वहां आ पहुंचा और सोमवारी को सूढ़ से धकेल दिया. हाथी के धक्के से सोमवारी मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ी जिससे उसे चेहरे और छाती में काफी चोट आई. इस घटना में सोमवारी मार्डी बाल-बाल बच गई हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/sameer-mahanti-launches-membership-drive-at-chakulia-lamps-complex/">चाकुलिया

लैम्पस परिसर में समीर महंती ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत
घटना के तुरंत बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी ले गए जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया. हाथी के हमले से महिला के जख्मी होने कि सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारी के निर्देश पर वनरक्षी अभिलाष महतो सीएचसी पहुंचे और घायल महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने इलाज के लिए विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए गए 5 हजार रूपए घायल के परिजनों को दिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही