Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : नेता कह रहे हैं वोट दो-वोट दो, जनता कह रही है पानी दो-पानी दो

Advertisement
Advertisement
Ghatshila :  पंचायत चुनाव 2022 धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है. पंचायत के निवर्तमान जनप्रतिनिधि और विभिन्न दलों के नेता गांव में घूम-घूम कर वोट दो के नारे लगा रहे हैं. वहीं, बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के गंडानाटा गांव के बांधडीह टोला के ग्रामीणों द्वारा पीने के लिए पानी दो के नारे लगाये जा रहे हैं. दरअसल, लगभग 55 परिवार वाले इस टोला के ग्रामीण गर्मी के इस मौसम में जल संकट की त्रासदी झेल रहे हैं. गांव में मुख्यमंत्री जन जल योजना के तहत स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना आठ माह से बंद पड़ी है. साथ ही पेयजल के लिए दूसरा कोई जल स्रोत भी नहीं है. ग्रामीण एक किमी दूर खेत में बने एक कच्चे कुंए से पीने के लिए पानी लाते हैं और नहाने के लिए बांध में जाते हैं. विदित हो कि इस समस्या के कारण यहां के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से काफी नाराज हैं.  

आठ माह से बंद पड़ी जलापूर्ति योजना

उल्लेखनीय है कि गंडानाटा गांव स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी का पैतृक गांव है. बांधडीह इसी गांव का एक टोला है, जहां के ग्रामीणों को पेयजल भी नसीब नहीं है. इस संबंध में टोला के विश्वनाथ गोप और तारा चांद गोप का कहना है कि जलापूर्ति योजना आठ महीना से खराब पड़ी है. लेकिन इसकी मरम्मत की दिशा में अब तक किसी ने पहल नहीं की है. टोला के ग्रामीण भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं.

पीने के लिए पानी भी नहीं हो रही है नसीब : राहुल गोप 

[caption id="attachment_306299" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/jalapurti-yojna-.jpg"

alt="" width="600" height="426" /> स्थानीय निवासी राहुल गोप.[/caption] कमला गोप नामक एक वृद्धा कहती है कि पीने का पानी नहीं मिल रहा है. खेत में बने कच्चे कुएं से पानी लाना पड़ता है. महिलाओं को नहाने के लिए एक किलोमीटर दूर बांध जाना पड़ता है. वहीं, बांध से नहा कर साइकिल से लौट रहे राहुल गोप नामक किशोर ने कहा कि यहां पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रही है. बांध में नहाने के लिए जाना पड़ता है. इस टोला की सुधि लेने वाला कोई भी नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही