Search

 
 
 

बहरागोड़ा : नावा जुमिद गांवता के सदस्यों ने श्रमदान कर स्टेडियम की सफाई की

 
Barahagora : बहरागोड़ा प्रखंड के झरिया मोड़ के पास 84 लाख की लागत से निर्मित स्टेडियम की बदहाली के संबंध में 22 सितंबर को लगातार डॉट इन में खबर जारी होने और 23 सितंबर को शुभम संदेश अखबार में समाचार प्रकाशित होने के बाद रविवार से नावा जुमिद गालांग गांवता दरखुली, मुड़ादेवता के सदस्यों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्टेडियम का सफाई किया. आज अनेक सदस्य और विद्यार्थी दिन भर स्टेडियम में झाड़ियों और घास की सफाई की व मशीन से घास की कटाई की. इन सबने खिलाड़ियों के लिए बने भवन की भी साफ-सफाई की. सदस्यों ने बताया कि स्टेडियम में सफाई अभियान जारी रहेगा. ताकि इसे खेलने के लायक बनाया जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deadly-attack-on-refusing-to-drink-alcohol-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में शराब पीने से मना करने पर किया जानलेवा हमला

साफ-सफाई कर स्टेडियम को खेलने लायक बनाया जाएगा

गांवता के सदस्य अर्जुन टुडू ने बताया कि स्टेडियम की साफ-सफाई कर इसे खेलने लायक जाएगी. आसपास के गांव के खिलाड़ी इसमें फुटबॉल समेत अन्य खेल खेलेंगे. उन्होंने बताया कि सदस्यों द्वारा श्रमदान से स्टेडियम की सफाई का कार्य जारी रहेगा. ताकि इस स्टेडियम को सुरक्षित रखा जा सके. शीघ्र ही इस स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. अर्जुन टुडू, बांद्रा किस्कू, मार्शल सोरेन, दुर्गा प्रसाद टुडू, समीर कुमार, दिनेश किस्कू, साबू मांडी, माझो सोरेन, सुरेंद्र मुर्मू, धनंजय सोरेन, मार्शल मांडी समेत अनेक सदस्यों और विद्यार्थियों ने आज श्रमदान किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही