Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विधायक ने जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली

 
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत के धाधिका गांव में मंगलवार को विधायक समीर महंती ने "आपका सेवक - आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक से संवाद किया और निदान करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-minister-of-state-for-railways-said-own-past-bjp-will-win-rajmahal-lok-sabha-seat/">साहिबगंज

: रेल राज्य मंत्री ने कहा, खुद के बीते बीजेपी जीतेगी राजमहल लोकसभा सीट
ग्रामीणों ने कहा कि राशन कार्डधारियों को सही समय पर लगभग चार माह से राशन नहीं दिया गया है. कुछ वृद्ध ऐसे हैं जो पेंशन से वंचित हैं. प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी अधिकांश ग्रामीणों को नहीं मिला है. विधायक ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा. मौके पर झामुमो प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, समीर दास, बिशु ओझा, स्वपन साव, शिशिर बेरा, कुना बेरा और ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही