Search

 
 
 

बहरागोड़ा: तालाब बन गई है प्रखंड और अंचल कार्यालय जाने वाली सड़क

 
Bahragora:  बहरागोड़ा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव हो जाने के कारण यह सड़क तालाब का नजारा प्रस्तुत कर रही है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. यहां स्थिति ऐसी हो गई है कि थोड़ी सी भी बारिश होने पर जलजमाव हो जाता है. लोगों को पानी पार कर गुजरना पड़ता है. लेकिन प्रशासन की तरफ से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. इससे लोगों में रोष है. इसी सड़क से होकर प्रखंड के पदाधिकारी और यहां के जनप्रतिनिधि गुजरते हैं. परंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. इसे भी पढ़ें: 25">https://lagatar.in/25-thousand-crore-scam-cm-orders-inquiry-against-former-jsirc-chairman-and-others/">25

हजार करोड़ का घोटाला : CM ने दिये JSIRC के पूर्व चेयरमैन व अन्य के खिलाफ जांच के आदेश

अन्य कई जगहों पर भी जलजमाव से स्थिति नारकीय

बहरागोड़ा में पंचायत चुनाव के बाद भी इस सड़क को जनप्रतिनिधि नजर अंदाज कर रहे हैं. इसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी बारिश का पानी जमा होने से स्थिति नारकीय बनी हुई है. जल-जमाव की समस्या दूर करने को लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने का बार-बार आग्रह भी किया गया. लेकिन आज तक इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई. इसे भी पढ़ें:घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-panchayat-representatives-inaugurated-the-newly-constructed-deep-boring-cum-solar-jalminar-in-lupungdih-village/">घाटशिला:

लुपुंगडीह गांव में डीप बोरिंग सह सोलर जलमीनार का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही