Search

 
 
 

बहरागोड़ा : झाड़ियों से घिरी है संविधान के निर्माता की मूर्ति

 
Bahragora : आजादी के अमृत महोत्सव का दौर चल रहा है. हर कोई आजादी के इस जश्न को मनाने की तैयारी कर रहा है. घर-घर में तिरंगा फहराने की तैयारियां हो रही हैं. तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, परंतु बहरागोड़ा में विडंबना तो देखिए. संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति झाड़ियों से घिरी है. साफ सफाई की ओर किसी का ध्यान नहीं है. बहरागोड़ा मुख्य बाजार पथ के किनारे स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के ठीक सामने पाटपुर हरिजन क्लब भवन के पास स्थापित है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति. यह मूर्ति झाड़ियों से घिरी है. महीनों से इसकी साफ सफाई नहीं हुई है. देश की आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में भी अभी तक झाड़ियों की सफाई नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-administration-will-distribute-one-lakh-tricolor-flags-under-the-tricolor-campaign-at-every-home-deputy-commissioner/">चाईबासा

: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन बांटेगा एक लाख तिरंगा झंडा : उपायुक्त
अलबत्ता, विभिन्न दलों के नेता इस मूर्ति पर माल्यार्पण करते हैं. सोमवार को भी सैल्यूट तिरंगा के सदस्यों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर और अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली, परंतु किसी ने भी मूर्ति के पास की झाड़ियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया. यहां के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत पदाधिकारी भी अक्सर इसी मार्ग से गुजरते हैं, परंतु झाड़ियों की सफाई के लिए पहल नहीं हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही