Search

 
 
 

बहरागोड़ा : घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी पहुंचे कोसाफलिया

 
Baharagora : बहरागोड़ा के कोसाफालिया गांव में 16 जून को शहीद गणेश हांसदा का द्वितीय शहादत दिवस मनाया जाएगा. इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. बता दे कि इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे. हेमंत सोरेन शहीद की मूर्ति का अनावरण तथा स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे. मंगलवार को घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी हेलीपैड समेत अन्य तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. पदाधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिया.   इसे भी पढ़ें :चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-unknown-old-mans-body-was-found-on-the-side-of-railway-line-villagers-got-information-after-spreading-foul-smell/">चाकुलिया:

रेलवे लाइन के किनारे अज्ञात वृद्ध की लाश मिली, दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों को हुई जानकारी

शहादत दिवस को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

[caption id="attachment_331664" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/jamun1.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> गांव के पास बनाया जा रहा है हेलीपैड.[/caption] शहादत दिवस को लेकर ग्रामीणों में गजब का उत्साह है. शहीद के गांव तथा आसपास के इलाके में उत्सव का माहौल है. गांव पहुंचे पदाधिकारियों का स्वागत ग्रामीणों ने जामुन खिलाकर किया. बांस के बागान में बैठकर पदाधिकारियों ने जामुन खाया. इस मौके पर शहीद गणेश हांसदा के भाई दिनेश, मुखिया परमेश्वर हेंब्रम, पानसरी हांसदा, मुखिया प्रतिनिधि लोगु मुर्मू समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही